महानंदा नवमी 2019: इस दिन करें महानंदा नवमी का व्रत, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर

हिंदू पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 05 दिसंबर दिन गुरुवार को महानंदा नवमी का व्रत हैं। इस दिन विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं और व्रत रखा जाता हैं वही किन्हीं कारणों से आपके पास सुख समृद्धि, धन और वैभव की कमी हैं तो यह व्रत करने से देवी महालक्ष्मी इन सभी कमियों को पूरा कर सकती हैं।

वही इस दिन उपवास रखने और दान करने से दरिद्रता दूर हो जाती हैं असहाय लोगो को दान करने से विष्णु लोग की प्राप्ति होती हैं

जानिए महानंदा नवमी का शुभ मुहूर्त—
नवमी तिथि का प्रारंभ: 05 दिसंबर 2019 को सुबह 1 बजकर 44 मिनट से। नवमी तिथि का समापन:06 दिसंबर 2019 को सुबह 04 बजकर 15 मिनट तक।

महानंदा नवमी व्रत और पूजन विधि—
नवमी से एक दिन पूर्व सात्विक आहार लें। नवमी की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद व्रत और पूजन का संकल्प करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके पूजा स्थल पर देवी महा लक्ष्मी की मूति स्थापित करें। उनको अक्षत, पुष्प, धूप, गंध आदि से विधि पूर्वक पूजन करें। पूजा स्थान पर एक अखंड दीपक भी जलाएं।

ओम ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में महालक्ष्मी की आरती करें। माता लक्ष्मी को बताशे और मखाने का भोग लगाएं। ये दोनों ही वस्तुएं उनको अति प्रिय हैं। वही इस दिन आप महालक्ष्मी के श्री यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने और पूजा के बाद असहाय लोगों को दान देने से विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा प्राप्त होने

Leave a Reply