शहर में आज पूरी तरह से सिटी बसों का संचालन रहेगा ठप, इन इवेंट्स का उठा सकते हैं लुत्फ

लखनऊ. सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के संविदा चालक और परिचालक बुधवार से ड्यूटी नहीं करेंगे. इससे पूरी तरह से सिटी बसों (City Bus Service) का संचालन ठप रहेगा. 40 इलेक्ट्रिक बसों सहित लगभग 140 बसों के न चलने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. संविदा चालकों व परिचालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे नहीं पूरी होती तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा. मंगलवार को भी संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी.
विश्व एकता व शांति मह्तोसव आज से
जहां एक तरफ आज लोगों को सिटी बसों के संचालन ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ शहर में विश्व एकता व शांति महोत्सव का आगाज भी आज से हो रहा है. सिटी मोंटेसरी इंदिरा नगर कैंपस की ओर से आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा.
इन इवेंट्स का भी उठा सकते हैं लुत्फ़
जूनियर नैशनल जूडो चैंपियनशिप, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, सुबह 9.30 बजे.
बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग, एलडीए स्टेडियम, अलीगंज, सुबह 10:30 बजे.
स्टडी हॉल का वार्षिकोत्सव, संत गाडगे ऑडिटोरियम, संगीत नाटक अकैडमी, गोमतीनगर, शाम 4 बजे.
श्री थिएटर आर्ट्स एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से भौनवाल कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव, कॉलेज परिसर, बिजनौर, शाम 4 बजे.
रेड ब्रिगेड लखनऊ का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कालिदास मार्ग, शाम 5:30 बजे.
चिन्मय मिशन की ज्ञान कथा यज्ञ में स्वामी सुबोधानंद सरस्वती का कथा वाचन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, शाम 6:30 बजे.
दो किनारे नाटक का मंचन, राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम, कैसरबाग, शाम 6.50 बजे.
