फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड एक नाईजीरियन गिरफ्तार और इंटरनेशनल सिमए आठ मोबाइल व लैपटाँप बरामद
ग्वालियर । पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ;भापुसे को आवेदक दीपक जैन नि० ग्वालियर द्वारा पिछले दिनो आवेदन दिया कि फेसबुक पर एक महिला ने फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजी जिसने अपने आप को लंदन से होना बताया और मेरी फ्रेन्ड बन गई फिर व्हाटसअप के माध्यम से चैट करने लगी और कहा कि मै भारत आना चाहती हूँ। मेरे पास बहुत पैसा है जिससे में भारत में बिजनेस करना चाहती हूँ तो मुझे आपकी मदद चाहिये जिससे आपको भी फायदा होगा। फिर एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने आप को खडी होना बताया और कहा कि मैरे पास भारतीय रुपया नही है जो पैसा मे लेकर आयी हूँ। उसका यहा टैक्स लग रहा है। जिससे में झासे में आकर मैने उसको आरबीआई व कस्टम आफीसर के नाम पर छः लाख दस हजार ;६ए१०ए०००ध्.द्ध रुपये डाल दिये। जब मैने उससे सम्पर्क किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। आवेदक की षिकायत को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सायबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम पंकज पाण्डेय व उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रत्नेष तोमर को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त षिकायत पर तत्काल कार्यवाहीकरवानेहेतु निर्देषित किया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने सायबर क्राइम टीम उनि०हरेन्द्र सिंह राजपूत को उक्त षिकायतीआवेदन पत्र पर कार्यवाही करने हेतु आदेषित किया सायबर क्राइम टीम द्वारा आवेदन की जांचकी गई जाँच पर से क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबध्द कर तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण के आधार पर नाईजीरियन व्यक्ति जीसुस सोन उर्फ डेविड अग्वाजी पुत्र इमेलेजो उम्र. २६ बर्ष नि० नाईजीरीया हाल नि० ओल्ड महावीर नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर उससे इंटरनेशनल सिम व आठ मोबाइलए दो लैपटाप व फ्राड से सबंधित अन्य दस्तावेज बरामद किये गये है। उसके अन्य साथी विक्टर विल्सन व चाचा स्लिम अभी फरार है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को ट्रेस करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की ।
सराहनीय भूमिका- दामोदर गुप्ता, उनि० हरेन्द्र राजपूत, उनि० धर्मेन्द्र शर्मा, आर० शिवशंकर शुक्ला, लोकेन्द्र राणा, सुनील शर्मा, सुमित भदौरिया, श्याम मिश्रा, अभय, के.पी. यादव,आकाश, आशीष, पुष्पेन्द्र, मनोज एस, अजय शर्मा, रुपेश शर्मा, मआर० राजकुमारी जैन की सराहनीय भूमिका रही।
