ब्रिटेन: रुझान में लेबर पार्टी को बढ़त

लंदन। ब्रिटेन चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 650 सीटों में से 44 सीटों के रुझान में लेबर पार्टी 23 और कंजरवेटिव पार्टी 16 सीटों पर आगे चल रही है। पूरे ब्रिटेन में गुरुवार को मतदाताओं ने देश के एक ऐतिहासिक और निर्णायक आम चुनाव के लिए मतदान किया। एग्जिट पोल के मुताबकि, 650 सीटों वाली संसद में कंजरवेटिव पार्टी को 338, लेबर पार्टी को 191, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को 55, लिबरल डेमोक्रेट्स को 13 सीट मिलती दिख रही है। 'ब्रेक्जिटÓ यानी यूरोपियन संघ से अलग होने के मुद्दे पर 2016 में हुए जनमत संग्रह के बाद से देश की राजनीति शिथिल पड़ गई है। पांच साल से कम समय में तीसरी बार आम चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही 1923 के बाद पहली बाद सर्दियों के महीने दिसंबर में चुनाव कराए गए।

 

Leave a Reply