ढाई करोड़ नई पालिसी बेचेगा एलआईसी

पुणे सीएमएस भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन एमआर कुमार का कहना है कि इस साल भारतीय जीवन बीमा निगम 2 करोड़ 50 लाख पॉलिसी  बेचने की योजना बनाई है।
नेशनल इंश्योरेंस अकादमी के एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम पालसी संख्या के हिसाब से 18 फ़ीसदी की ग्रोथ हासिल कर रहा है। इस वित्त वर्ष में इसे बढ़ाकर 20 फ़ीसदी किया जाना है।
कुमार ने कहा की पालसी बेचने का यह सबसे अच्छा अवसर है। इसमें युवाओं को बड़ी संख्या में जुड़ना चाहिए भारतीय जीवन बीमा निगम के 11 लाख एजेंट हैं, जो इस कारोबार से जुड़ कर अपना कैरियर बना रहे हैं। उन्होंने कहा यह चिंता का विषय है कि डिजिटल सेल अभी उम्मीद के अनुसार नहीं है। जल्द ही इसे बढ़ाने के प्रयास भारतीय जीवन बीमा निगम कर रही है।

Leave a Reply