यूपी से भेड़ाघाट घूमने आया युवक रिवाल्वर सहित गिरफ्तार

जबलपुर, । तिलवारा पुलिस ने कल रात एक रेस्टारेंट के बाहर मुखबिर की सूचना पर यूपी निवासी एक आरोपी को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया। यह आरोपी कार में आया था। कार की पिछली सीट पर एक रिवाल्वर और ६ कारतूस जब्त की गई।
तिलवारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कल रात ८ बजे गोपाला रेस्टारेंट के बाहर खड़ी कार क्रमांक यूपी ६५ ए जे ४१११ और उसके पास खड़े युवक विध्यांचल पश्चिम महाल अमरावती मिर्जापुर (यूपी) निवासी ३५ वर्षीय युवक नवनीत राय खड़ा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की ओर उसके कार की तलाशी ली। आरोपी यहां न्यू भेड़ाघाट घूमने आया था और गोपाला रेस्टारेंट में खाना खाने गया था। उसकी कार की तलाशी में एक रिवाल्वर और ६ कारतूस मिले उसके पास मौके पर कोई शस्त्र लायसेंस नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ २५, २७ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply