यातायात नगर से शंकरपुर जाने वाली मुख्य सड़क का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण किया जाए : चेम्बर ऑफ कॉमर्स

ग्वालियर    यातायात नगर, मुख्य मार्ग से शंकरपुर की ओर जाने वाले मार्ग का शीघ्रातिशीघ्र  निर्माण किए जाने तथा शंकरपुर क्षेत्र में सीवर लाईन डाले जाने की माँग करते हुए, चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आज प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री-  प्रद्युम्न सिंह तोमर, संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, नगर-निगम सहित जिलाधीश-ग्वालियर एवं आयुक्त, नगर-निगम, ग्वालियर को पत्र प्रेषित किए गए हैं ।
चेम्बर  ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि यातायात नगर, मुख्य मार्ग से शंकरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर दाल बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज एवं पाटनकर बाजार के व्यवसाइNयों के गोदाम बने हुए हैं । उक्त क्षेत्र में मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यन्त खराब है ।    उक्त क्षेत्र नगर पालिका निगम के अन्तर्गत आने के बावजूद भी इस क्षेत्र की सड़क ठीक नहीं है और सीवर लाईन भी नहीं है । 
चेम्बर ने   मंत्री  सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से पुरजोर माँग की है कि ट्रांसपोर्ट नगर से शंकरपुर के लिए जाने वाले व्यवसाइNयों एवं लघु व कुटीर उद्यमियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, प्राथमिकता के आधार पर मुख्य सड़क का निर्माण किया जाए तथा उक्त क्षेत्र में सीवर लाईन भी डाली जाए, जिससे कि उपरोक्त क्षेत्र में शहर के व्यवसाइNयों एवं कुटीर उद्यमियों सहित स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा हो सके ।

Leave a Reply