मायरा मिश्रा ने शेयर किया टॉपलेस फोटो
मुंबई । वेलेंटाइन्स सप्ताह का टीवी के फेमस रिऐलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 11' की कंटेस्टेंट रहीं मायरा मिश्रा और अध्ययन सुमन की गर्लफ्रेंड ने खास अंदाज में स्वागत किया है। बता दें कि मायरा आजकल एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मायरा ने ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया है।अध्ययन सुमन के साथ मायरा मिश्रा कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। वैलेंटाइन्स डे का दुनिया भर के प्रेमी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ ऐसा ही इंतजार अध्ययन सुमन की गर्लफ्रेंड मायरा को था, तभी तो उन्होंने वैलेंटाइन्स वीक शुरू होते ही यानि रोज डे के मौके पर अपनी एक टॉपलेस फोटो शेयर कर फैंस को रोज डे विश किया है। उनकी यह टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।ये पहली बार नहीं हैं, जब मायरा ने इस तरह की बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो, इससे पहले भी वो ऐसी ही तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। मायरा मिश्रा की तस्वीर पर उनके फैन्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि इसके बाद अब उन्हें वैलेंटाइन्स डे का इंतजार है। एक फैन ने लिखा- अध्ययन सुमन के लिए अच्छा तोहफा है, आप सच में रेड रोज की तरह हैं। आपको बता दें कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन की पहले कंगना रनौत और फिर इसके बाद दिल्ली की एक लड़की से डेटिंग की खबरें आई थीं। अध्ययन अब 'स्प्लिट्सविला 11' की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा से डेटिंग कर रहे हैं। मायरा जो कभी-कभी इलियाना डिक्रूज की भी झलक मारती हैं, उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में मायरा और अध्ययन सुमन की एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी। मायरा, अध्ययन की फैमिली से भी काफी क्लोज हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।सोशल मीडिया पर मायरा ने शेखर सुमन के साथ भी कई तस्वीरों को साझा किया है। मायरा मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
