बरेला में अंधी हत्या का राजफाश 

जबलपुर। बरेला थानाक्षेत्र में गौमुख तिराहा नाला के पास गत २९ अगस्त २०१९ को हुई रामकुमार पटेल की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है, जिसने जादू-टोना के शक में अपने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने कंट्रोल रुम में पत्रकारों से बताया कि विगत २९-३० अगस्त की रात बिलगड़ा निवासी ५६ वर्षीय रामकुमार पटेल की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसकी लाश गौमुख तिराहे के पास लाश पड़ी मिली हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामलें की विवेचना शुरु की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों एवं परिवार के सदस्यों ने पूछताछ की तो मृतक रामकुमार के भतीजे प्रदीप पटेल पर शक की सुई घूमी, लेकिन प्रदीप पटेल मृतक परिवार का सदस्य होने के कारण पुलिस को उसके खिलाफ सबूत एकत्रित करने तथा पूछताछ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने चाचा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। 
एक साल पहले पिता की मौत से शक था……
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रदीप पटेल ने पुलिस को बताया है कि उसका चाचा रामकुमार जादू-टोना करता था। जिस कारण उसके पिता काफी समय बीमार रहे और एक साल पहले उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही छोटे भाई की भी असमय मौत हो गई। जिससे उसे शक होने लगा कि चाचा रामकुमार जादू-टोने के कारण ही उसके पिता और भाई की मृत्यु हुई है। 
जब खुद बीमार पड़ा तो हत्या कर दी………..
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने यह बयान दिया है कि  पिछले कुछ दिनों से उसके सीने में दर्द होने लगा था। उसके बाद उसे शक हुआ कि कहीं चाचा ने तो जादूटोना नहीं कर दियाा। इसलिये उसके मन में चाचा की हत्या करने का विचार आ गया और उसने सोचा कि मैं मरु उससे पहले चाचा को निपटा दूं। इसी कारण उसे मौका मिलते ही उसने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा की हत्या कर दी। अंधी हत्या का खुलासा करने में बरेला टीआई सुशील चौहान एवं स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच के एएसआई राम सनेही शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply