रोनाल्डिन्हो पराग्वे में गिरफ्तार

आसुनसियोन । ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा को जाली पासपोर्ट के साथ देश में प्रवेश करने के कारण पराग्वे में गिरफ्तार किया गया है। पराग्वे के एक अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा कि अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। रोनाल्डिन्हो पर गलत जानकारी देने के आरोप है। दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’ 
39 साल के रोनाल्डो एक किताब को लॉन्च करने और बच्चों से जुड़े एक अभियान को प्रमोट करने के लिए पराग्वे पहुंचे थे। इससे पहले इस स्टार खिलाड़ी के ब्राजील और स्पैनिश पासपोर्ट को टैक्स भुगतान नहीं करने और एक अवैध निर्माण मामले के कारण जब्त कर लिया गया था। रोनाल्डिन्हो 2004 और 2005 के प्लेयर ऑफ द इयर रहे थे। उन्होंने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए भी खेला है। वह 2002 की फीफा विश्व कप विजेता टीम ब्राजील के सदस्य भी रहे थे।
 

Leave a Reply