अक्षय ‎फिट रहने के लिए सीखेंगे पोल डांस

मुंबई । बॉ‎लिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ‎‎फिट रहने के ‎लिये पोल डांस सीखने वाले हैं। दरअसल, अक्षय अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट के कई पोस्ट डालते रहते हैं। अक्षय के इंस्टा अपडेट्स में कभी वॉलीबाल खेलत, कभी साइकलिंग तो कभी स्वीमिंग करते ‎दिखते हैं। वह अपने फिटनेस रूटीन को काफी एंजॉय करते हैं। अपने पूरे करियर में अक्षय सिर्फ एक तरह के वर्काउट को ही पकड़कर नहीं रहते। वह इसमें वरायटी लाने की कोशिश करते हैं। उनके वर्कआउट में किक बॉक्सिंग, योग, मार्शल आर्ट्स सभी शामिल हैं। हाल ही में अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपने वर्काउट रूटीन में नई ऐक्टिविटी शामिल की है। उन्होंने कहा ‎कि "मैं पोल डांसिंग सीख रहा हूं। मैंने हाल ही में क्लासेज लेनी शुरू की हैं और मैं काफी एंजॉय कर रहा हूं। हर चीज के लिए स्किल की जरूरत होती है। पोल डांसिंग इतना भी आसान नहीं है।" बता दें ‎कि वह 2011 में फिल्म "देसी बॉयज" के गाने "सुबह होने न दे पर" पोल डांस किया था। अक्षय ने बताया ‎‎कि "एक तकनीकी होती है जिससे इसमें पर्फेक्शन आता है। मैं किसी फिल्म के लिए नहीं कर रहा बल्कि यह एक ऐसी चीज है जिसे पहले मैंने नहीं सीखा था, इसलिए ट्राई करना चाहता हूं।" 
 

Leave a Reply