CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी नवरात्रि की बधाई, लोगों से घर पर रहने की अपील

 रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सूबे की जनता को नवरात्रि (Chaitra Navratri 2020) की बधाई और शुभकामनाएं की दी है. साथ ही लोगों से एक बड़ी अपील की है. सीएम भूपेश बघेल ने लोगों से नवरात्रि के दौरान घर पर ही रहकर अराधना करने की अपील की है. साथ ही भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है और लोगों की मदद के लिए खड़ी है.
सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है. इस अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.  शक्ति की उपासना के इस पर्व को हम सब पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं. माता रानी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं, ऐसी मैं कामना करता हूं.
 सीएम भूपेश बघेल की अपील
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि कोरोना वायरस  (COVID-19) की रोकथाम के लिए इस नवरात्रि के दौरान हम सभी अपने घरों में ही रहकर आराधना करें. इससे इस संक्रामक बीमारी के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी.
 ट्वीट कर दिया धन्यवाद
सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए दी गई सहायता के लिए आबकारी और राजस्व मंत्री को दिया धन्यवाद है. दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना वेतन देने की है घोषणा है.
 मालूम हो कि राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने अपना तीन माह का वेतन सहायता कोष में देने की घोषणा की है. तो वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है. साथ ही आबकारी एवं उद्योग विभाग के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारी 10 दिन का वेतन देंगे. तृतीय श्रेणी के अधिकारी कर्मचारियों ने 3 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का एलान किया है.

Leave a Reply