पेप्सिको देगी 25,000 परीक्षण किट, 50 लाख लोगों का खाना

नई दिल्ली । पेप्सिको इंडिया अपनी पेप्सिको फाउंडेशन के साथ भारत में कोरोना से मुकाबला करने के लिए 25,000 कोविड-19 परीक्षण किट और 50 लाख लोगों का खाना देगी। कंपनी ने कहा कि पका हुआ भोजन बांटने के लिए हमारे द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है, जबकि 8,000 गरीब परिवारों को स्माइल फाउंडेशन की मदद से राशन मुहैया होगा। कंपनी ने बताया ये पहल कंपनी के वैश्विक कार्यक्रम ‘गिव मील्स, गिव होप’ का हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी ने कोविड-19 परीक्षण किट मुहैया कराने के लिए फाउंडेशन ऑफ इनोवेटिव न्यू डायग्नोस्टिक (फाइंड) के साथ समझौता किया है। 

Leave a Reply