छात्रा के जज्बे को सलाम.. छात्रा द्वारा गांव में किया सेनेटाइजर का छिडकाव
ग्वालियर जिले के भितरवारजन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में सामाजिक संगठन अपने अपने गांव में सेनेटाइज का छिडकाव कर रहे है।इसी प्रेरणा से ग्राम गांधीपुर की बीएसडब्ल्यू की छात्रा द्वारा गांव हाथ मशीन से गांव में सेनेटाइज का छिडकाव किया छात्रा के इस जज्बे की पूरे गांव में सरहाना हो रही है कोरोना वायरस से बचाव हेतु गांव गांव में सैनिटाइजर किया जा रहा है। जन अभियान परिषद के सहयोग से बीएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष की छात्रा उषा राजौरिया ने अपने गांव गांधीपुर में सेनिटाइजर का छिडकाव किया खास बात यह कि छात्रा ने देशी तरीक़े से सेनिटाइजर खुद तैयार कर कृषि उपयोग की हाथ मशीन से पूरे गांव में खुद छिडकाव किया।
छात्रा ने बताया कि कोरोन संक्रमित महामारी से गांव को बचाना है लोगों को जागरूक कर कोरोना वायरस से बचाना है।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक मनोज दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को नि:शुल्क मास्क,भोजन वितरित एवं गांव गांव में सेनेटाइज का छिडकाव कर रहे है करीब15 गावों को सेनिटाइजर किया गया और लोगों को कोरोना के कहर से अवगत करवाया। साथ ही इसके बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया और अपील की कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए, यदि किसी को खांसी, जुकाम या बुखार है तो चिकित्सक को बताएं एवं सभी मास्क का प्रयोग जरूर करें।इस अवसर पर गांव गांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी लोगों को जागरूक करने में लगे है। मनोज दुबे ब्लॉक कोर्डिनेटर जन अभियान परिषद,कुलदीप नामदेव, उषा राजौरिया, प्रेमबती कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह, मुकेश बघेल, मनोज विश्व कर्मा, गौरव भार्गव, शिवानी यादव, सोनम, जितेन्द्र रावत, राहुल कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह, गोविंद सिंह परमार,यतेंद्र कुशवाह आदि
