माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश की राजधानी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो कि विश्वविद्यालय की महापरिषद के अध्यक्ष भी है, उनके नाम अपना इस्तीफा भेजा. इसमें तिवारी ने लिखा है वे कुलपति पद से अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रहे हैं. इस इस्तीफा को जनसंपर्क विभाग के सचिव पी. नरहरि ने ‘रिसीव’ किया है. इसके अलावा तिवारी ने छात्रों और विवविद्यालय के स्टाफ के नाम एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में तिवारी ने अपने बतौर कुलपति के अनुभव को भी साझा किया है. तिवारी अंग्रेजी पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार हैं.

उनका कार्यकाल एक साल 2 महीने का रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद दीपक तिवारी को 24 फरवरी 2019 में पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था. उन्होंने जगदीश उपासने की जगह ली थी, जिन्होंने भाजपा की सरकार जाने के बाद कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

दीपक तिवारी के कुलपति बनने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय चर्चा और विवादों में रहा. विश्वविद्यालय की एक फैकल्टी की जातिवादी टिप्पणियों के बाद यहां छात्रों ने आंदोलन तक किया और इसके बाद 23 छात्रों का विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया, बाद आंदोलन और तेज हुआ तो सभी का निष्कासन वापस भी हुआ.
 

Leave a Reply