कंगना रनौत की बहन का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर उलझ गई सोना महापात्रा
मुंबई । सिंगर सोना महापात्रा ट्विटर पर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को सपॉर्ट कर लोगों से उलझ गईं। दरअसल रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया हैं, और सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर उन्हें सपॉर्ट कर यह कह रही थीं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। बस, फिर क्या था… लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोना महापात्रा इसके बाद रंगोली के साथ-साथ खुद को भी डिफेंड करने के लिए लगातार ट्वीट करती रहीं और हर बार उन्हें ट्रोल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। दरअसल पिछले दिनों रंगोली ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें ट्विटर की तरफ से विवादित ट्वीट्स न करने के लिए चेतावनी मिली थी। इस पर रंगोली ने ट्विटर पर राष्ट्रविरोधी होने का भी आरोप लगाया था। खैर, रंगोली ने ट्विटर की इस चेतावनी को सीरियसली नहीं लिया और पिछले दिनों उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। अब सोना महापात्रा ने ट्विटर के इस कदम को गलत बताया, जिसके बाद लोग उनपर ही भड़क उठे। सोना ने लिखा, मैंने अपनी टाइमलाइन पर पढ़ा कि रंगोली चंदेल का अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है। हो सकता है कि मैं उनकी सभी बातों से सहमत नहीं, लेकिन इस वक्त उनके साथ मैं उनके साथ उनकी अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़ी हूं।'
