सीएसके की सफलता का कारण टीम में कई कप्तानों का होना : डुप्लेसिस

चेन्नई ।  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा है कि आईपीएल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की सफलता का राज टीम में शामिल कई देशों के अंतरराष्ट्री खिलाड़ी (कप्तान) रहे हैं। चेन्नई ने आईपीएल के 12 में से दस सत्र में हिस्सा लिया और वह हर बार प्लेऑफ में जरूर पहुंची। डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘सीएसके ने पिछले कुछ वर्षों में जो शानदार प्रदर्शन किया उसमें कई देशों के कप्तानों का टीम में होना प्रमुख कारण था। इसमें मेरे साथ ही ब्रैंडन मैकुलम, ड्वेन ब्रावो भी थे। इससे धोनी की टीम को जीत के लिए रणनीति बनाना आसान रहा है। धोनी टीम में ऐसे क्रिकेटर चाहते थे जो रणनीतिकार भी हों और इसका श्रेय धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को जाता है।’’ इस तरह से देखा जाये तो टीम में एक नहीं कई कप्तान थे। वहीं दिमाग से खेलने वाले क्रिकेटरों के रूप में उसके पास अपार अनुभव रहा और निश्चित तौर पर यह रणनीति लाभप्रद साबित हुई।’’ कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है पर डुप्लेसिस को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट साल में बाद में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व भर के खिलाड़ी इसमें खेलना चाहते हैं।’’ 
 

Leave a Reply