तुर्की में भी भारी प्रदर्शन
इस्तांबुल । तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हजारों कामगारों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया ट्रेड यूनियन के नेताओं की पुलिस से हिंसक झड़प भी हुई है। इसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। सरकार ने लॉक डाउन को देखते हुए रैलियों पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी भारी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। उल्लेखनीय है तुर्की में कोरोनावायरस से संक्रमित 120204 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 3174 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं की स्थिति बेहतर नहीं होने और लॉकडाउन के दौरान कामगारों को वेतन और सुविधाओं देने की मांग सरकार द्वारा पूरी नहीं किए जाने पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
