MG, Kia के बाद अब इन कार कंपनियों की भारत में होगी एंट्री
नई दिल्ली | बीते एक दशक में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी बदलाव आए हैं। दुनिया भर से कई बड़े ब्रैंड्स ने भारत का रुख किया और नए मॉडल्स के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की। मौजूदा समय में दुनिया के लगभग सभी बड़ें ब्रैंड्स भारत में मौजूद हैं। पिछले साल MG और Kia जैसे ब्रैंड्स ने भारतीय बाजार में एंट्री की। अब कई और ब्रैंड्स भारत में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ब्रैंड्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कारें जल्द ही आपको भारतीय सड़कों पर दौड़ भरती नजर आएंगी।
टेस्ला मॉडल 3 सिडैन कार के साथ भारत में अगले साल एंट्री कर सकता है। Tesla Model 3 को सबसे पहले साल 2016 में अमेरिका के LA में पेश किया गया था। भारत में यह कार 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच के प्राइस टैग के साथ लॉन्च हो सकती है।
चेरी चीन का ऑटोमोबाइल ब्रैंड है। भारतीय बाजार में जगह बनाने में कंपनी टाटा मोटर्स का सहयोग मिलेगा। चेरी के साथ टाटा की पार्टनरशिप के तहत जैगुआर और लैंड रोवर जैसा कारें बनाई गई हैं।
यह भी चीन का ऑटोमोबाइल ब्रैंड है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में Haima 7X, Haima 8S और Bird E1 मॉडल्स पेश किए थे। ये मॉडल्स भारत में अगले 2 से 3 सालों में लॉन्च हो जाएंगे।
ग्रेट वॉल मोटर्स
चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स भारत में एंट्री को तैयार है। भारत में कंपनी के ऑपरेशंस को लीड करने के लिए ग्रेट वॉल ने मारुति सुजुकी के कौशिक गांगुली को हायर किया है।
यह एक फ्रेंच ऑटोमोबाइल ब्रैंड है। भारत में इसने सीके बिरला ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है और जल्द ही भारत में अपना पहला मॉडल लॉन्च करेगी। माना जा रहा कि साल 2021 के पहली तिमाही में Citroen की पहली कार भारतीय बाजार में उतार दी जाएगी।
