वन्‍दे भारत मिशन : अमेरिका से 225 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची पहली फ्लाइट

नई दिल्‍ली । कोरोना संकट के इस महाविकट काल में भारत सरकार का विदेशों में रह रहे भारतीयों का अपनों के बीच लाने का प्रयास अनवरत जारी है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से खाड़ी देशों के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन की शुरुआत होने के बाद इसकी सफलता को देखते हुए अब अन्‍य देशों से लगातार भारतीयों का आना जारी है।

इसी कड़ी में अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को से भी वन्‍दे भारत मिशन की एक स्पेशल फ्लाइट सोमवार तड़के 225 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची है । विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इसकी जानकारी आज सुबह ट्वीटर के जरिए दी है। इन्‍होंने सफलतापूर्वक सकुशल सभी भारतीयों को सैन फ्रैंसिस्को से भारत लाने पर एयर इंडियों को बधाई देने के साथ धन्‍यवाद कहा है। साथ ही सीजी संजय पंडा एवं उनकी टीम की अच्‍छा कार्य करने पर प्रशंसा करने के साथ ही महाराष्‍ट्र सरकार के उचित समर्थन एवं सहयोग (कॉआर्डिनेशन) के लिए उसको भी धन्‍यवाद कहा है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। भारत में इस बीमारी से अब तक 2109 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62939 हो गई है। एक्टिव कोरोना केस 41472 हैं। इसमें 19357 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

Leave a Reply