CM भूपेश बघेल ने लिखा- ‘ट्रेन और हवाई सेवाएं शुरू करने से पहले राज्यों को विश्वास में लें, नहीं तो..’

रायपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के फैलने के खतरे को रोकने के लिए लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) भी लगेगा. इसके संकेत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनता को दिए अपने संबोधन में दे दिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडान-4 बिल्कुल नए नियमों के साथ लागू होगा. इधर संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन के अगले चरण में ट्रेन और हवाई सेवाएं केन्द्र सरकार शुरू कर सकती है. इन सेवाओं को शुरू करने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में सीएम बघेल ने आशंका जताई है.
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- अगर रेल और हवाई सेवाएं शुरू हों तो राज्यों को विश्वास में लें. अगर लोग एकाएक आकर अपने घर जाने लगेंगे तो हमारे किए धरे पर पानी फिरने की आशंका बनी रहेगी. एक अन्य ट्वीट में सीएम बघेल ने लिखा- लॉक डाउन के दौरान फ़ैसला करने की स्वतंत्रता राज्यों को मिलनी चाहिए. दिल्ली से छत्तीसगढ़ नहीं दिख सकता. रायपुर में 25 मार्च से कोई कोरोना केस नहीं मिला है, लेकिन यह रेड ज़ोन में है. राज्यों को तय करने दिया जाए कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में कौन से इलाक़े रहेंगे.

राहत पैकेज पर कही ये बात
सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में मोदी सरकार द्वारा करीब 20 लाख करोड़ रुपयों का राहत पैकेज देने के ऐलान पर एक ट्वीट किया. सीएम बघेल ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है. उस पर पूरी प्रतिक्रिया तभी दी जा सकती है, जब यह पता चले कि कितना पैसा उद्योगों को, कितना व्यापार को, कितना कृषि क्षेत्र को और कितना श्रमिकों को मिल रहा है.

Leave a Reply