सचिन ने हरभजन सिंह के सुझाव पर जताई असहमति
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के उस सुझाव पर अपनी असहमति जताई है, जिसमें हरभजन ने ट्वीट कर कहा था कि आईसीसी को ऐसे नियम बनाने चाहिए जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबरी का हक मिले।
हरभजन के इस बयान पर सचिन ने जवाब दिया और कहा कि आपके द्वारा कही गई बात से मैं सहमत नहीं हूं। सचिन ने ट्वीट कर लिखा कि, आपके सुझाव से मैं सहमत नहीं हूं, मुझे लगता है कि नियम के साथ- साथ पिच के बर्ताव को भी फोकस में रखकर नियम बनने चाहिए।
बता दें कि हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज ऐसा दौर है जब कोई भी टीम आसानी के साथ 320–330 रन बना देती है। आईसीसी को ऐसे नियम बनाने चाहिए जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबरी का हक मिले। आईसीसी के ऐसे नियम बनाने चाहिए जो खेल को रोमांचक करे ना कि बेदम।
आईसीसी के नए नियम के तहत वनडे में पॉवर प्ले के दौरान 30 यार्ड के घेरे के बाहर अब सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रखने की अनुमित दी गई है और साथ ही 2 नई गेंद का भी इस्तमाल करने की छूट आईसीसी के नई नियम में दी गई है।
इससे पहले आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें वनडे में दोनों बल्लेबाज के द्वारा आपस में 176 साझेदारियां करने की बात कही थी। इस पर सचिन ने सौरव गांगुली को टैग कर पूछा था कि जब मौजूदा नियमों के साथ हम इस समय खेल रहे होते तो कितना रन बना पाते, इसपर गांगुली ने ट्वीट कर लिखा कि कम से कम 4000 रन और बना पाने में सफल रहे।
