अभिनेता राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी फिलहाल टली
मुंबई । बाहुबली के भल्लालदेव फेम अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज की सगाई लॉकडाउन में हुई पर उनकी शादी में फिलहाल ब्रेक लग गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ मिहिका से सगाई भी कर ली थी। वहीं, सगाई के बाद उनके पिता ने दोनों की शादी की भी घोषणा की थी, लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की शादी पोस्टपोन कर दी गई हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की सगाई के बाद अभिनेता के पिता सुरेश बाबू ने कहा कि दोनों की शादी 8 अगस्त को होंगी इसका खुलासा किया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों परिवारों ने शादी को अभी टालने का फैसला किया है। फिलहाल शादी की टालने को लेकर अभी राणा डग्गुबती या मिहिका की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
शादी की तारीख को राणा के पिता सुरेश बाबू ने कंफर्म करते हुए कहा था कि इस शादी समारोह में दोनों ही परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे और सरकारी नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राणा दग्गुबाती तो जाने-माने एक्टर हैं लेकिन मिहिका बजाज एक्ट्रेस नहीं हैं। हालांकि वो अपने क्षेत्र में बेहद सक्सेसफुल हैं। मिहिका हैदराबाद की रहने वाली हैं, वो एक बिजनेसवूमेन हैं और उनकी कंपनी इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे काम देखती है। वो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन भी हैं। वहीं, राणा दग्गुबाती टॉलीवुड के साथ हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं। राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफुल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का रोल निभाने के बाद एक अलग पहचान मिली।
