एमपी में कोरोना पेशेंट्स की रिकवरी रेट 72.3% हुई, डबलिंग रेट देश मे सबसे बेहतर

भोपाल.कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक राहत भरी खबर आई है. मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना संक्रमित (Corona positive) मरीजों के ठीक होने की दर 71.1% से बढ़कर 72.3% हो गई है. रिकवरी रेट के मामले में मध्य प्रदेश अब देश में दूसरे पायदान पर आ गया है. प्रदेश में मरीजों की संख्या भी 34.9 दिन में बढ़कर दोगुनी हो रही है. प्रदेश सरकार का दावा है एक दिन में एक्टिव केसों की संख्या में कमी आई है और बीमार मरीज़ों की तुलना में ज़्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं.

एमपी में अब एक्टिव केसों की संख्या 2567 है. देश में अभी रिकवरी रेट 50.6 प्रतिशत है. राजस्थान की सबसे ज्यादा 75.3 प्रतिशत, गुजरात की 68.9, उत्तरप्रदेश की 60 और तमिलनाडु की 54.8 प्रतिशत है

कोरोना संक्रमण में MP का 8वां नंबर
कोरोना संक्रमण में एमपी देश में अब 8वें स्थान पर आ गया है. प्रदेश में 15 जून तक 10935 कोरोना पॉजिटिव केस हैं. सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में 1,04,568 हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 42,687, दिल्ली में 38,958, गुजरात में 23,038, उत्तरप्रदेश में 13,118, राजस्थान में 12,401 तथा पश्चिम बंगाल में 10,698 से ज्यादा कोरोना केस हैं

डबलिंग रेट एमपी में सबसे कम
दावा किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की पूरे देश में सबसे धीमी रफ्तार मध्यप्रदेश में है.एमपी की डबलिंग रेट 34.9 दिन है, जबकि देश की 18.4 के करीब है. यानि मरीज़ों की संख्या एमपी में 34.9 में बढ़कर दोगुनी हो रही है. गुजरात की 30.2 दिन, राजस्थान की 26.7 दिन, महाराष्ट्र की 21 दिन और  उत्तरप्रदेश में ये 18.6 दिन के करीब है.

Leave a Reply