भारत-चीन तनाव के बीच अब कपड़े होंग महंगे
मुंबई । भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव की वजह से अब कपड़ों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। बताया जा रहा है कि चीन से कपड़े और उसे बनाने की मशीनों से जुड़ा सामान भारत नहीं आ पा रहा है। चीन से बटन, मेटल और सिलाई मशीनें भारत आती हैं। तिरुपुर एक्सपोर्टर एसोसिएशन का कहना है कि भारत में सबसे बड़ा कपड़ा बनाने का हब तिरुपुर में है, जो 90 फीसदी तक चीन से आने वाले फास्टनर, बटन, सिलाई मशीन, निडल लेपल पिन और टेक्सटाइल मटीरियल पर निर्भर है। बल्कि भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पूरी चेन ही प्रभावित होने वाली है। राजा ने कहा कि चीन से आया हुआ कई टन सामान तो पोर्ट पर फंसा हुआ है। जब तक हम वो सारा सामान किसी और इंडस्ट्री से लाने की व्यवस्था कर पाएंगे, तब तक इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो चुका होगा। दरअसल, टेक्सटाइल से जुड़ा ये सारा सामान तुर्की, ताईवान, वियतनाम और थाईलैंड से भी मिल सकता है। हालांकि ये भी सच है कि बहुत सारी जरूरी एसेसरीज और मशीनों के स्पेयर पार्ट सिर्फ चीन में ही मिलते हैं। जो निर्यातक विदेशी ब्रांड्स के लिए कपड़े बनाते हैं। उनका कहना है कि जरूरी एसेसरीज ना होने की वजह से उनके एक्सपोर्ट ऑर्डर्स में देरी हो रही है।
