लक्ष्मी विलास बैंक 1,000 करोड़ जुटाने निवेशकों से कर रहा बातचीत: सीईओ

नई ‎‎दिल्ली । निजी क्षेत्र का लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) करीब एक महीना पहले ही क्लिक्स कैपीटल के साथ विलय समझौता करने के बाद अब 1,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त पूंजी जुटाने के लिए अन्य निवेशकों से बातचीत कर रहा है। बैंक के सीईओ एस सुंदर ने कहा ‎कि यह करीब 100 साल पुराना बैंक अपने पूंजी पर्याप्तता अनुपात को मजबूत बनाने के लिए विकल्पों को देख रहा है। बैंक का आईओन कैपिटल के समर्थन वाली गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनी क्लिक्स कैपिटल के साथ विलय समझौते से बैंक में 1,900 करोड़ रुपए की पूंजी प्राप्त होगी। एलवीबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस. सुदर ने कहा कि बैंक को वृद्धि और मुनाफा कमाने के लिये पूंजी की आवश्यकता है। हमें क्लिक्स मिला है, उन्होंने बैंक के साथ विलय में रुचि दिखाई। इसमें फायदा यह है कि वह पूंजी के मामले में अधिशेष स्थिति में हैं जबकि हमारे पास पूंजी की कमी है। हमें पूंजी की जरूरत है और उनके पास अधिशेष पूंजी है। इसलिए मुझे यह बेहतर गठबंधन लगा। क्लिक्स अपने साथ करीब 4,500- 4,600 करोड़ रुपए की संपत्ति ला रही है जिसमें से 1,900 करोड़ रुपए शेयरधारकों का कोष है। इस समझौते को पूरा करने के लिए 45 दिन की अधिकतम समयसीमा तय की गई है।

Leave a Reply