बैकहम के बेटे की अमेरिकी अभिनेत्री से सगाई

लंदन । इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर रहे डेविड बैकहम के बेटे ब्रुकलिन बैकहम की सगाई हो गयी है।ब्रुकलिन ने  सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी। ब्रुकलिन ने अपनी गर्लफ्रेंड अमेरिकी अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज से सगाई कर ली है। ब्रुकलिन ने निकोला के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'दो हफ्ते पहले मैंने अपने प्यार से शादी के लिए पूछा और उन्होंने कहा हां। मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान हूं। एक दिन सबसे अच्छा पति और अच्छा पिता बनने का वादा करता हूं।' ब्रुकलिन और निकोला एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की हैं। । स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों अगले साल शादी कर सकते है। पिछले साल नवंबर में पहली बार दोनों के अफेयर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। निकोला ने अब तक ट्रांसफॉर्मर सीरीज और बैक रोड्स में भी काम किया है
 

Leave a Reply