हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में खेलेगी सेरेना
लेक्सिंगटन । अमेरिका की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अगले महीने केंटुकी में होने वाले नए हार्डकोर्ट टूर्नामेंट से प्रतियोगिता में वापसी के लिए तैयार हैं। सेरेना ने फरवरी में फेड कप में अमेरिका की तरफ से खेलने खेला थ। इसके बाद से ही कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस मुकाबले स्थगित हैं। अब महिला और पुरुष पेशेवर टेनिस टूर की योजना अगस्त से टूर्नामेंटों को शुरु करने की है। केंटुकी में होने वाली प्रतियोगिता को टॉप सीड ओपन नाम से जाना जाता है। आयोजकों ने कहा कि सेरेना और 2017 की यूएस ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफन्स दस अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। सेरेना पहले ही कह चुकी है कि वह अगले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में हिस्सा लेगी जो 31 अगस्त से न्यूयार्क में खेला जाना है।
