कटरीना कैफ के बर्थडे पर विकी कौशल ने किया स्पेशल विश
मुबई । एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपना 37वां जन्मदिन अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ मना रही हैं। कटरीना कैफ के बर्थडे पर आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर आहूजा, अली अब्बास जफर सहित तमाम सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए विश किया। वहीं, कटरीना कैफ को बॉयफ्रेंड विकी कौशल ने स्पेशल विश किया है। विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कटरीना कैफ की तस्वीर शेयर की है। इसमें ऐक्ट्रेस मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ ऐक्टर ने लिखा, 'हैपी बर्थडे कटरीना कैफ।' बता दें कि विकी कौशल के जन्मदिन पर कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी हिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का एक स्निपेट पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'जोश हमेशा हाई रहे। जन्मदिन मुबारक हो।' कटरीना कैफ ने स्टोरी के साथ केक स्टिकर बनाकर विकी कौशल को टैग किया था। इस पर विकी कौशल ने कटरीना का शुक्रिया अदा किया था। वहीं, वर्कफ्रंट पर कटरीना कैफ डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
