चीनी सेना की वैक्सीन तीसरे चरण में पहुंची

पेइचिंग । चीन की एक वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल के दूसरे चरण के नतीजे भी सफल रहे हैं। इनमें चीन की वैक्सीन सुरक्षित और असरदार पाई गई है। इसे दिए जाने पर वॉलंटिअर्स में इम्यून रिस्पॉन्स देखा गया। चीन की वैक्सीन अडेनोवायरस टाइप 5 वायरल वेक्टर से बनी है। इस वैक्सीन का ट्रायल चीन के वुहान में किया गया था। वुहान में ही पिछले साल कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के मामले दुनिया में सबसे पहले सामने आए थे। इस वैक्सीन को 18 साल से ज्यादा उम्र के स्वस्थ्य लोगों को दिया गया। 603 वॉलंटिअर्स पर इस वैक्सीन को टेस्ट किया गया और 28वें दिन वायरस को पहचानने वाली ऐंटीबॉडी पाई गईं। हालांकि, वैक्सीन को अभी किसी कोरोना वायरस पीडि़त पर टेस्ट नहीं किया गया है। अभी तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे आने के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि यह वैक्सीन इन्फेक्शन से बचाव कर पाती है या नहीं।
 

Leave a Reply