ब्रीद 3 में लीड रोल में हो सकते हैं अभिषेक बच्चन
मुंबई । ऐक्टर अभिषेक बच्चन को हालिया वेब सीरीज ब्रीद 2 के लिए मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। लोगों ने अभिषेक की इस सीरीज की पहले पार्ट से तुलना की। अब फैंस को ब्रीद 3 का इंतजार है। हाल ही में अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट ने फैंस के बीच ब्रीद के अगले सीजन को लेकर चर्चा छेड़ दी। उनका कहना है कि ब्रीद 3 में भी अभिषेक लीड रोल में होंगे। दरअसल, अभिषेक ने एक ट्वीट कर लिखा कि सी-16। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं लिखा। अब उनके फैंस इसके पीछे की मिस्ट्री को जानने को आतुर हुए। अभिषेक के इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक शख्स से पूछा कि सर, ये सी-16 है क्या, जरा बताइए। एक यूजर ने लिखा कि सी-16 कोड वर्ड है जो जे ने आखिरी एपिसोड में सैयामी खेर को दिया था। बता दें कि ब्रीद 2 के आखिरी एपिसोड में इस कोड वर्ड का इस्तेमाल अभिषेक करते हैं। सीरीज के आखिरी एपिसोड का नाम भी सी-16 था। अब अभिषेक का ये ट्वीट कई हद तक ब्रीद 3 को लेकर ही इशारा करता है। वैसे भी सीजन 2 की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि इसके सीजन 3 में नई कहानी की बजाय पुरानी कहानी को जारी रखा जा सकता है।
