Actress Blackmailing Case : एक्ट्रेस की ‘डर्टी’ फिल्म बना ब्लैकमेल करता था डायरेक्टर
Actress Blackmailing Case : इंदौर मॉडल युवती की अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह ने एक अभिनेत्री की मुंबई में बड़े फार्म हाउस और स्कीम-78 के बंगले में अश्लील फिल्म बनाई थी। करीब छह महीने चली शूटिंग में अलग-अलग अभिनेताओं ने दृश्य फिल्माएं। उसके दो लाख रुपये नहीं दिए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोपित डायरेक्टर ब्रजेंद्र सिंह और उसके साथी शुभेंद्र उर्फ शुभम के विरुद्ध शिकायत की है। खंडवा रोड निवासी यह युवती बुधवार को साइबर सेल के दफ्तर पहुंची और दोनों के विरुद्ध बयान दर्ज करवाए। उसने बताया कि करीब पांच साल पहले वह शॉर्ट फिल्म की शूटिंग का रही थी। आरोपितों ने उससे संपर्क किया और बताया कि उनकी मुंबई के बड़े फिल्म अभिनेता और निर्देशक से परिचय है। आरोपियों ने बोल्ड सीन फिल्माने का झांसा दिया और मुंबई(विरार) ले गए। यहां दो अश्लील फिल्म बनाई। आरोपितों ने कहा कि वह आपत्तिजनक दृश्य काट देंगे। जब अभिनेत्री ने उनसे फीस के दो लाख रुपये मांगे तो धमकाने लगे। उसकी अश्लील फिल्म इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
स्कीम-78 और 114 में भी की शूटिंग : एसपी के मुताबिक, करीब छह महीने चली इस शूटिंग के कुछ हिस्से स्कीन-75 और स्कीम-114 के बंगले, हॉस्टल में भी फिल्माए गए थे। पुलिस गुरुवार को उस जगह पर सर्चिंग करेगी।
प्रोडक्शन वारंट मिला
एसपी के मुताबिक, एक अन्य मॉडल युवती की अश्लील फिल्म बनाने के आरोपित गजेंद्र उर्फ गज्जू उर्फ गोवर्धन सिंह चंद्रावत का कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिल गया है। अब उसे गुरुवार को रिमांड पर लेंगे। आरोपी देह व्यापार के आरोप में जेल में बंद है। उसने धरमपुरी निवासी युवती की अश्लील फिल्म बनाकर मुंबई के गिरोह से सौदा कर दिया था।
