Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी, आज आवेदन का आखिरी मौका
Assam Police Recruitment 2020: असम पुलिस ने 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज ही है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 18 वर्ष से लेकर 38 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गिनती 01 जनवरी 2020 तक के आधार पर की जाएगी.
Assam Police Junior Assistant Recruitment 2020 के तहत 225 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर, इंफोर्समेंट चेकर, ग्रेड- IV (डिस्ट्रिक्ट लेवल), असिस्टेंट कमर्शियल ऑफिसर, फिटर हेल्पर और इलेक्ट्रिकल वायरमैन कमिश्नर (ट्रांसपोर्ट) के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
पदों का विवरण और वेतनमान...
योग्यता- सभी पदों पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. इसके लिए 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं.
> जूनियर असिस्टेंट एंड कंप्यूटर के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. साथ ही कम्प्यूटर में डिप्लोमा भी आवश्यक है.
> असिस्टेंट कमर्शियल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स में ग्रेजुएट होना आवश्यक है.
> स्टेनोग्राफर-III के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स में ग्रेजुएट होना आवश्यक है. इसके अलावा स्टेनोग्राफी में ITI से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.
> असिस्टेंट एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.
> एनफोर्समेंट चेकर, फिटर हेल्पर और इलेक्ट्रिकल वायरमैन के पद के लिए आवेदन कर रहे युवाओं के पास 10वीं पास सर्टिफिकेट के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट का होना भी जरूरी है.
> ग्रेड- IV (डिस्ट्रिक्ट लेवल) के लिए 8वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों का चयन रिटेन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. असम पुलिस द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.
