तीन बेटियों को रस्सी से बांधकर पिता कुएं में कूदा ..चारों की मौत

भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में एक अंंधियारी गांव में बीती रात एक युवक अपनी तीन बेटियों के साथ रस्सी बांधकर कुएं में कूद गया! सुबह लोगों को चारों के शव कुए में मिले तो घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर आकर चारों शवों को निकालकर पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है! जानकारी के अनुसार अंंधियारी गांव में रहने वाला राजेश रजक 42 साल मुंबई में मजदूरी करता था लॉकडाउन के कारण वह गांव आ गया था परिवार में उसकी पत्नी तीन बेटियां तथा एक बेटा है! बीती रात राजेश ने अपनी बेटी अनुष्का 10 बार चाइना 8 साल और संध्या को स्वयं के साथ रस्सी से बांधा और कुएं में कूद गया! सुबह गांव वालों ने कुएं में चारों के शव देखे तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों केशव हुए से बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply