बांग्लादेश का पूर्व स्पिनर कोरोना पॉजिटिव पाया गया 

ढाका । बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाने के बाद से ही पृथकवास में चले गये हैं। मुशर्रफ ने बांग्लादेश की ओर से पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। कोविड-19 परीक्षण का परिणाम आने के बाद वह अपने घर में ही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी कोरोना के कुछ लक्षणों का अनुभव किया और इसके बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया। मैं अब तक ठीक हूं और घर में ही पृथकवास से गुजर रहा हूं।’’ वहीं मेरी पत्नी और बच्चे हालांकि नेगेटिव पाए गए हैं। उम्मीद है कि वह इस बीमारी से उबरने के बाद इस साल घरेलू सर्किट में वापसी करेंगे। इससे पहले पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा और दो अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। 
 

Leave a Reply