धोनी की कमी खलेगी : रोहित
नई दिल्ली । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने पर टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें उनकी कमी सबसे ज्यादा खलेगी। रोहित ने कहा, ' धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल हैं। क्रिकेट और उसके आसपास उनका प्रभाव बहुत बड़ा है। उनके पास एक विजन था और जानते थे कि टीम कैसे बनाई जाती है। हम बेशक उन्हें नीली जर्सी में मिस करेंगे पर पीली में वे दिखेंगे ही। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। इसमें धोनी चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान हैं जिसकी जर्सी का रंग पीला है। वहीं रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। वहीं रोहित ने सुरेश रैना के लिए रोहित ने लिखा, हैरानी भरा फैसला पर जब आपको संन्यास के लिए सही समय लगता है तो यह सही होता है। अच्छा करियर रहा तुम्हारा भाई, तुम्हारा रिटायरमेंट अच्छा हो। मुझे अब भी याद है जब हम टीम में आए थे। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।