स्कील फूल इंडिया का निर्माण करे : पाल

राजनांदगांव । पिछले दिनों एल्टाई चेप्टर राजनांदगांव के बैनर तले देशभक्ति, आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाईन पोस्टर क म्पीटिंशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रीमती सविता धुर्वे राजनांदगांव ने प्रथम एवं शाहिल यादव छुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये। साथ ही ८ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूस्कार भी प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक पहल था इस अवसर पर समाज सेवी एवं युवा नेता चतुर सिंह पाल ने कार्यक्रम को शुभारंभ कर प्रतियोगिता में भाग लिये सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में देश की युवाओं को देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। इस हेतु देश के युवाओं को स्कील फूल हेंड का होना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोग्राम सेकेटरी प्रो. निरेश कुर्रे, प्रोग्राम क ोरडिनेटर खोरबाहरा राम साहू ने प्रतिभागियों एवं देशवासियों को बधाइ दी। कार्यक्रम में अविनाश सिंह, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, धरम सिन्हा, प्रतिमा कंवर, डाली सिन्हा, तरूणा सिन्हा, झमेश्वर प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे। यह जानकारी चेप्टर अध्यक्ष धनेश सिन्हा ने दी।

Leave a Reply