बीमारियों से रोकथाम के लिए कीटनाशक रसायनों की फागिंग निरंतर जारी
भोपाल। नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के साथ ही अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत फागिंग भी निरंतर की जा रही है। निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु फागिंग कराई गई। निगम अमले ने गुरूवार को शाहजहांनाबाद, बारह महल, नियामतपुरा, ईदगाह हिल्स, रिज रोड, पीएनबी कालोनी, नीलकंठ कालोनी, चौकी इमामबाड़ा, जहांगीराबाद, आम वाली मस्जिद, बरखेड़ी, गिन्नौरी, तलैया, चौबदारपुरा, मोती मस्जिद, घाटी भड़भूजा, शिवानी होम्स, बीडीए मल्टी, पूजा कालोनी, गोया कालोनी, कृषक नगर, नवीबाग, नवीन नगर, अरविंद नगर, रूप नगर, मुरारी नगर, पंजाबी बाग, अशोका गार्डन, महावीर कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, श्यामला हिल्स, आठ बंगले, बाणगंगा, 45 बंगले, शिवाजी नगर, 74 बंगले, चार इमली, अरेरा कालोनी ई2, गणेश मंदिर, नुपूर कुंज, नेहरू नगर, 23वीं बटालियन, नीलबड़ रोड, रचना नगर, लाला लाजपत राय कालोनी, अंबेडकर नगर, एम्स, साकेत नगर, बरखेड़ा, अवधपुरी, अनुपम नगर, रीगल टाउन, कस्तूरी तुलसी विहार, आनंद नगर, पटेल नगर, बिजली कालोनी, भेल नगर, आनंदपुरा, जेके रोड, बीमाकुंज, दानिश हिल्स, कान्हा सैया, सिद्धार्थ लेक सिटी आदि सहित विभिन्न कालोनियों और झुग्गी क्षेत्रों में कीटनाशक रसायनों की फागिंग की गई।
