जल शक्ति मंत्रालय ने की ‘पानी फाउंडेशन’ की सराहना, आमिर खान और किरण राव ने कहा- धन्यवाद
इस पर आमिर खान ने जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "किरण और मैं हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के लिए पानी फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य की ओर से जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहेंगे। महाराष्ट्र में सूखे के खिलाफ लोगों के आंदोलन को हाईलाइट करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे डोनर और इस प्रयास में योगदान देने वाले प्रत्येक महाराष्ट्रीयन के सहयोग के बिना संभव नहीं था जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहे हैं।''
'आपके विनम्र शब्दों ने हमें आशा और शक्ति से भर दिया है। हम अपने प्रयासों में निरंतर बने हुए हैं और महाराष्ट्र में हजारों जल हीरों के साथ काम करते हुए अभिभूत महसूस कर रहे हैं। धन्यवाद।''
