मलाइका अरोड़ा ने किया बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने घर में छोटी-सी पार्टी रखी थी। इसमें उनके नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त उपस्थित रहे। इसके अलावा करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, मां बबीता और पिता रणधीर कपूर भी शामिल रहे। बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा शामिल न हो सकीं। दरअसल, कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। ऐसे में वह घर पर क्वारंटाइन्ड हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान को किस करते हुए एक फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा, ‘बेबोलिशियस बड़ी हो गई हैं, वह हर उम्र में शानदार हैं, बेबा तुम्हें 40 मुबारक, लव यू।’

मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग करीना कपूर खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसके अलावा कल देर रात बहन करिश्मा कपूर ने करीना कपूर खान की बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो अब वायरल हो रही हैं। ग्लैमर और स्टाइल क्वीन करीना कपूर खान इस पार्टी में बिना मेकअप के नजर आईं। बहन करिश्मा कपूर ने पार्टी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए करीना कपूर खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे गर्ल, हम सभी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे।’बताते चलें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। करीना इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। खुद को फिट रख रही हैं। करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चढ्डा में नजर आने वाली हैं। 

Leave a Reply