सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी 2.5 से 6 फीसदी तक बढ़ाई

नई ‎दिल्ली । कृषि सुधार बिल्स पर चल रहे घमासान के बीच सरकार ने किसानों को एक और तोहफा दिया है। सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी में ढाई से 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 50 रुपए तो चना के दाम 225 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं सरसों की एमएसपी में भी करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ने सरकार ने रबी की 6 फसलों की एमएसपी को सीसीईए ने मंजूरी दी। गेहूं की एमएसपी में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। गेहूं की एमएसपी 1925 रुपए से बढ़कर 1975 रुपए, चने की 225 रुपए, चने की 4875 रुपए से बढ़कर 5100 रुपए, सरसों की 4425 रुपए से बढ़कर 4650 रुपए, मसूर की 4800 रुपए से बढ़कर 5100 रुपए, जौ की 1525 रुपए से बढ़कर 1600 रुपए और सनफ्लावर की एमएसपी 5215 रुपए से बढ़कर 5327 रुपए प्रति क्विंटल की गई।

Leave a Reply