तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर मेला दुकानों में घुसी, क्षतिग्रस्त
ग्वालियर। एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हुई और कला मंदिर रंग मंच के सामने दुकानों में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मेला की दुकानों के पोल टूट गए और पूरी छह ढहकर कार पर आ गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कार सवार के घायल होने की सूचना नहीं है। किस्मत से हादसे के समय कार आसपास कोई राहगीर नहीं था नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया है। कार क्रमांक एमपी07 सीजी-5932 परिवहन विभाग की वेबसाइट पर मनीष कृष्ण सिन्हा निवासी फ्लैट नंबर 209 गार्डन पैलेस कलेक्ट्रेट के पास के नाम पर रजिस्टर्ड है। राहगीरों ने पुलिस को बताया है कि हादसा कार सीखने के दौरान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
