विधानसभा उपचुनाव में मोर्चा के कार्यकर्ता अंगद की भूमिका निभायेगा : लालसिंह आर्य

भोपाल। मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को 28 विधानसभा क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाकर विजयश्री दिलाना है। हम सभी को शत प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में करने के लिए कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे षड़यंत्र से जनता को रूबरू कराना है। मोर्चा के कार्यकताओं को अंगद की भूमिका निभाकर परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित अनुसुचित जाति मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक के पूर्व लाल सिंह आर्य के मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने उनका अभिनंदन किया।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरज कैरो ने उपचुनाव में मोर्चा द्वारा की गयी आगामी कार्ययोजना से श्री आर्य को अवगत कराया। बैठक को मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक ने भी संबोधित किया।
बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक सतीश मालवीय, विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक लालजी राम मालवीय, भगवान परमार, रामस्वरूप शुक्रवारे, सत्यनारायण खोईवाल, रामप्रकाश वंशकार, गौतम टेंटवाल, कमल अहिरवार, राजेश शिरोठकर, श्रीमती सोनाबाई अहिरवार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश टेटवाल एवं आभार प्रदेश महामंत्री दिलीप अहिरवार ने माना।
– जिला भाजपा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीगण का स्वागत एवं अभिनंदन 
भोपाल जिले के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष सुमित पचोरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारीगण कैलाश विजयवर्गीय, सुधीर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश धुर्वे और नवनियुक्त मध्यप्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद नन्दकुमार चौहान एवं भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों का  अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मंत्रि परिषद् के सम्माननीय सदस्य, भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply