वैश्य समाज को आगे बढ़ाना है मन में यही संकल्प हमारा है।

ग्वालियर| वैश्य शिरोमणि महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या परअखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता जी का मुरैना आगमन पर वैश्य महासम्मेलन की चंबल संभागीय प्रभारी श्रीमती मीना गुप्ता  ने अपने निज निवास पर उनका भव्य स्वागत किया उनके निज निवास पर एक मीटिंग संपन्न हुई इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधना था उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से यह संदेश दिया कि राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी है तो हर  घटक को एकजुटता के साथ काम करना पड़ेगा और हर व्यक्ति की यह सोचना होगा कि हम सिर्फ वैश्य शिरोमणि है उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि वैश्य वर्ग के गरीब वर्ग को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी हमें अगृसर होकर एकजुटता से के साथ कार्य करना चाहिए क्योंकि  इस करोना महामारी के चलते  लघु उद्योग व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है और इस करोना महामारी में हमें एकजुटता के साथ एकजुट होकर जंग लड़नी है अंत में जय वैश्य वाद के नारे के साथ उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री गिरीश अग्रवाल, डॉ सुरेश गुप्ता, नारायण हरि गुप्ता ,ओपी गुप्ता, योगेश पाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, सतीश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विनोद मंगल, मुरारी लाल सिंघल अशोक गुप्ता ,रवि गुप्ता, आनंद गुप्ता नीरज गुप्ता, नीता बांदेल,निधि गुप्ता, कल्पना चांदिल,बबीता बांदिल, सुनीता बां दिल, रेखा गुप्ता, मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply