अपना स्वाभाविक खेल दिखाने के इरादे से उतरे थे : अभिषेक
दुबई । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैदराबाद के युवा क्रिकेटरों प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने कहा है कि अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की रणनीति के साथ वे उतरे थे। यह दोनो ने टीम को चार विकेट पर 69 रनों से उबारकर 164 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
अभिषेक ने कहा कि शुरू में हम अपना खेल खेलना चाह रहे थे और जो कुछ भी हमारे नियंत्रण में था, हम बीच-बीच में बड़े शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। गर्ग और मैं पूरे शिविर में अभ्यास कर रहे थे और इस मैच में हमें अवसर मिल गया। हमे कोच और कप्तान ने बिना कोई दबाव बनाये स्पष्ट भूमिकाएं दी थीं और अपना स्वाभाविक खेल खेलने को कहा था। अभिषेक ने कहा कि हमारा लक्ष्य शुरुआत में करीब 150 था। अभिषेक अंडर-19 विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। अभिषेक ने अब तक 10 मैचों में 22 की औसत से 113 रन बनाये हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 152 रही है।
