उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है गडबड़ बिजली बिलों से राहत , खपत से ज्यादा के आ रहे बिजली बिल

भोपाल । मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में खपत से ज्यादा बिजली बिल दिए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। रोजाना बिजली कंपनी के दफ्तरों में बिजली बिल सुधरवाने के लिए कतारें लग रही हैं। वहीं बिजली कंपनी द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में भी ज्यादा बिजली बिल दिए जाने की शिकायतें आ रही हैं। जांच में ज्यादातर शिकायतें सही मिल रही हैं। कंपनी द्वारा लगाए गए शिविरों में 1 हजार से ज्यादा शिकायतें खपत से ज्यादा बिजली बिल दिए जाने की आई हैं। गौरतलब है कि मप्र में बिलों की गड़बड़ी की समस्या पिछले चार महीने से चल रही है। इसके चलते अब शिविर लगाकर इन गड़बडिय़ों को सुधारा जा रहा है। इस महीने बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए शिविरों में 3 हजार 795 शिकायतें आई हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें से 3 हजार 377 शिकायतों का निराकरण कर दिया है। सबसे ज्यादा शिकायतें बिल प्राप्त न होना, अधिक बिल राशि, मीटर वाचन देरी से होना, गलत रीडिंग होना, ऑनलाइन बिल जनरेट न होना, ऑनलाइन की गई पेमेंट न दिखना, विद्युत प्रदाय, नवीन कनेशन, भार वृद्धि तथा अन्य शिकायतें हैं।

यह है उपभोताओं की परेशानी :
बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए शिविरों में अधिक बिल राशि की 1 हजार 527, बिल प्राप्त न होने की 214, गलत रीडिंग की 444, नए कनेशन की 210, भार वृद्धि की 96, विद्युत प्रदाय की 202, देरी से रीडिंग की 17, रीडिंग नहीं लेने की 63, ऑनलाइन संबंधी 47 एवं अन्य 882 शिकायतें मिली।

समय पर नहीं हो रही रीडिंग
लाकडाउन के समय से रीडिंग का सिस्टम गड़बड़ाया हुआ है, जो अब भी नहीं सुधर रहा है। कई बिजली उपभोक्ताओं के पास एक साथ दो महीने का बिल आ रहा है। इससे उन्हें ज्यादा टैरिफ के साथ बिजली बिल ारना पड़ रहा है। वहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजली बिलों में भी गड़बड़ी हो रही है।

Leave a Reply