बीजेपी ने की आगामी विस उपचुनाव के लिए नामों की घोषणा

भोपाल । बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के मध्यप्रदेश एवम्र तेलंगाना राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिए निम्न नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मध्यप्रदेश के जौरा से सुबेदार सिंह राजौधा, मुगावली से एदम सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसना, दिमनी से सिरोंज डण्डोतिया, अम्बाह से कमलेश जाटव, मेहगांव ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी सुमन, भांडेर से रक्षा संसाराम सरोनिक्ष, करेरा से जसमंत जाटव तिवारी, पोहरी से सुरेश धाकड, बमारी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक नगर जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से कुंवर पद्द्म सिंह लोधी, अनूपपुर से बिसाहुलाल सिंह, सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज उंटवाल, हाट पिपल्या से मनोज चौधरी, मंधाना से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा देवी, बदनावर से राजर्वधन सिंह दंडीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और सुवासरा से हरदीप सिंह दांग के नाम पर बीजेपी ने मोहर लगाई है। साथ ही तेलंगाना उपचुनाव के लिये दुब्बक विधानसभा से एम नघुनंदन राय को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply