मार्कस स्टोइनिस का अर्धशतक, दिल्ली ने बनाए 196 रन
दुबई । आईपीएल 20 – 20 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। बेंगलुरु ने टास जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शाॅ ने पहले विकेट के लिए 6।4 ओवर में 68 रन की तेज साझेदारी की। पृथ्वी शाॅ को मोहम्मद सिराज ने एबी डी विलियर्स के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की सहायता से 42 रन बनाए शिखर धवन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर इसुरू उदाना की गेंद पर मोइन अली द्वारा लपक लिए गए। उन्होंने तीन चौके मारे। श्रेयस अय्यर ज्यादा नहीं चले उन्हें 11 रन के स्कोर पर मोईन अली ने देवदत्त पादिक्कल के हाथों कैच करा दिया। ऋषभ पंत पहले धीरे खेले लेकिन बाद में हाथ खोलते हुए उन्होंने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 37 रन का योगदान दिया। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की सहायता से 53 रन की शानदार पारी खेली और दिल्ली का स्कोर 196 रन तक पहुंचाने में मदद की। हेटमायर 7 गेंदों में 1 छक्के की सहायता से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज ने दो उदाना और मोइन अली ने एक – एक विकेट लिया।
