सितंबर की राह पर चला अक्टूबर:482 नए मरीज, 6 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार के पार हुआ

सितंबर की राह पर चला अक्टूबर:482 नए मरीज, 6 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार के पार हुआ, कोरोना से मौतें भी अब तक 600 से ज्यादा
 

कोविड अस्पतालों से मरीजों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है।
 

देर रात 3713 सैंपलों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 3196 लोग निगेटिव पाए गए
 

22127 मरीज कोरोना को मात देकर लौटे, 4554 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती

मंगलवार देर रात 482 नए मरीज मिले। वहीं, 6 मरीजों की जान गई। अक्टूबर के इन छह दिनों में अब तक अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 2 हजार 824 मामले सामने आए। वहीं, 36 लोगों की जान गई। कोरोना के हिसाब से पिछले 7 महीनों में सितंबर महीना सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ है। एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुल 11 हजार 225 नए संक्रमित मरीज मिले। यह संख्या बीते सात माह में मिले मरीजों की कुल मरीजों का 45.86 फीसदी रहा। इतना ही नहीं 174 सिर्फ 30 दिन में हुई। यानी 30.41 फीसदी मरीजों ने इसी महीने दम तोड़ा।

मंगलवार को बीते 24 घंटे में 482 नए मामले सामने आए। जिसके बाद मरीजों की तादाद बढ़कर 27289 हो गई है। देर रात 3713 सैंपलों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 3196 लोग निगेटिव पाए गए। वहीं, छह मरीजों के मौत की भी पुष्टि हुई। अब तक 608 लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 4554 संक्रमितों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, 22127 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं।

8 नए क्षेत्राें में पहुंचा संक्रमण

देर रात 272 क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमित मिले। इनमें से 8 ऐसे क्षेत्र थे, जहां पहली बार कोरोना का संक्रमण पहुंचा। इसमें पालदा और आर्मी वार कॉलेज में 2-2, ओम अंगन, चिकलखेड़ा, भगवती वीणा कॉलोनी, तिवारी नगर, इंजिनी कॉलोनी, खंडेल गांव में 1-1 संक्रमित पाए गए।

सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र सुखलिया

सबसे ज्यादा संक्रमित एरिया की बात करें तो वीना नगर, लवकुश विहार, यशोदा नगर, आदर्श बीजासन नगर, न्यू गौरी नगर और सुखलिया में 16, सुदामा नगर में 13, स्कीम नंबर 74, बीसीएम हाइट्स, विजय नगर में 11, जनता क्वार्टर, तीन पुलिया और नंदा नगर में 9, सिद्धी कॉलोनी में 7 संक्रमित मिले।

महालक्ष्मी नगर में लगातार आ रहे संक्रमित

लोधीपुरा, सिलिकॉन सिटी, ऊषा नगर एक्टेंशन, महालक्ष्मी नगर और पिपलियाना में 6-6 संक्रमित पाए गए। स्कीम नंबर 103, केशर बाग रोड, बियाबानी, राजेंद्र नगर और कनाडिया रोड पर 5-5, खजराना, खातीवाला टैंक, कालानी नगर, ऊषा नगर, मानवता नगर, स्कीम नंबर 78, गोकुल नगर, महू और अमितेश नगर में 4-4 संक्रमित सामने आए।

पिछले छह दिन में कोरोना के हाल

तारीख    संक्रमित    मौत
1 अक्टूबर    495    06
2 अक्टूबर    491    07
3 अक्टूबर    477    07
4 अक्टूबर    454    05
5 अक्टूबर    425    05
6 अक्टूबर    482    06

Leave a Reply