सरकारी जमीन पर एल्डरमैन ने किया कब्जा कार्यवाही न होने से नाराज लोगो ने घेरा एसडीएम कार्यालय
बिलासपुर । लोरमी नगर पंचायत लोरमी में जमीन कब्जा का विवाद गरमाते जा रहा है कार्यवाही नही होने होने से नाराज नगर वासिवो ने पार्षद घंसु के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया है नगरवासियो ने एसडीएम को बताया कि ज्ञापन देने के बॉउजूद अतिक्रमण नही हटाया गया यह विवाद धीरे धीरे तूल पकड़ते नजर आ रहा है इस मामले को लेकर पार्षाद घँसु के नेतृत्व में पूरे वार्डवाशी के द्वारा लोरमी एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है और 3 दिन के भीतर कार्यवाही करने की मांग की है यदि 3 दिनों के भीतर कार्यवाही नही होता है तो लोरमी तहसील चौक में चक्काजाम करने के चेतावनी दी गयी है
